
नई शिक्षा नीति 2020 में उच्च शिक्षा की भूमिका
Author(s) -
प्रतिभा यादव
Publication year - 2021
Publication title -
scholarly research journal for humanity science and english language
Language(s) - Hindi
Resource type - Journals
eISSN - 2349-9664
pISSN - 2348-3083
DOI - 10.21922/srjhsel.v9i47.7696
Subject(s) - political science
राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० भारत के आगामी भविष्य को नए परिवर्तनों एवं चुनौतियों से सशक्त एवं प्रभावी रूप से सामना करने तथा एक श्रेष्ठ भारत निर्माण को संकल्पित करने के उद्देश्य से मानव समाज के उन्नयन हेतु लागू की गई है| राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० उच्च शिक्षा में नए उत्परिवर्तनों हेतु प्रतिबद्ध है जो समाज में गुणवत्ता, नवाचार, प्रौघोगिकी तथा भारत केंद्रित शिक्षा के समन्वयन से नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी| उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० मुख्य रूप से बहुविषयक संस्थानों की स्थापना, विषय चयन की स्वतंत्रता, ड्राप आउट छात्रों को पुनः अध्ययन, उच्च नामांकन अनुपात तथा शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम शामिल है| राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० संपूर्ण उच्च शिक्षा के लिए भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना जिसमे नियमन, मानक, वित्त पोषण तथा मान्यता शामिल है, हेतु संकल्पित है| अनुसंधान सहित शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० का महत्त्वपूर्ण घटक है जिसमे राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के गठन तथा अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि को प्रेरित करना, समान, समावेशी तथा जीवंत व्यावसायिक एवं मूलभूत शोध आधारित शिक्षा से मानव जीवन के सामाजिक आर्थिक एवं नैतिक विकास हेतु प्रतिबद्धता मुख्य है|