
जनपद फर्रूखाबाद में स्थायी विकास के पथ प्रदर्शक सिद्धान्त
Author(s) -
संदीप सिंह बर्मन
Publication year - 2021
Publication title -
scholarly research journal for humanity science and english language
Language(s) - Hindi
Resource type - Journals
eISSN - 2349-9664
pISSN - 2348-3083
DOI - 10.21922/srjhsel.v9i46.6656
Subject(s) - computer science
विकास तकनीक का क्रमबद्ध उपयोग है। सभी प्रकार के विकास में तकनीक महत्व बहुत अधिक रहता है। चाहे वह सामाजिक विकास हो, बौद्धिक विकास हो, शारीरिक विकास हो या किसी संस्था तथा शहर का विकास हो। विकास का यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि दूसरी वस्तुएं जो वहाँ पर उपलब्ध हैं उनका दोहन करके किया जाए बल्कि चीजों को संरक्षित करना ही विकास है। यह विदित है जनसंख्या धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही हैं वहीं दूसरी ओर जो हमारे संसाधन हैं उनमें कमी होती जा रही है। साथ ही जीवन जीने के लिए एवं इसे सुगम बनाने के लिए अच्छे घर, सड़क, जल, बिजली, कृषि भूमि इत्यादि का बड़े स्तर पर होना अनिवार्य है, ठीक है यह सभी अनिवार्य है तो हमें इनकी ही बात करनी चाहिए। इनका विकास करना चाहिए।